हज़ारीबाग: हजारीबाग में इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता, कांग्रेस कार्यालय में आयोजित
हजारीबाग के जिला कांग्रेस कार्यालय में आज शुक्रवार 5 बजे इंडिया गठबंधन का संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. प्रेस वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने सात गारंटी का भरोसा बरकरार को लेकर जारी किए गए घोषणा पत्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1932 के खतियान पर आधारित स्थानीय नीति लागू करना, सरना धर्म कोड को लागू करना है।