सागर नगर: जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत के परिजनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन, कहा- गोलीबारी की घटना के समय सर्वजीत मौके पर नहीं था
23 जुलाई को बांदरी थाना क्षेत्र में फोरलाइन स्थित सौरभ ढाबा पर हुई गोलीबारी मामले मे जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत सहित 7 के खिलाफ जानलेवा हमले व अन्य अपराधिक धाराओ केस दर्ज किया गया था। मामले में सर्वजीत के परिजनों ने सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर एडिशनल एसपी को ज्ञापन सौंपा है जिसमें बताया गया है की घटना के समय सर्वजीत मौके पर नहीं था, मामले की जांच की जाए।