बबेरू: औगासी यमुना घाट में जन्माष्टमी की मूर्ति को बिसर्जन करने गए दो सगे भाई डूब गए, तलाश में जुटी पुलिस
Baberu, Banda | Sep 11, 2026 औगासी यमुना नदी घाट मे आज शुक्रवार को दो सगे भाई मे जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मूर्ति विसर्जन करने के लिए गए हुए थे तभी मूर्ति विसर्जन के समय गहरे पानी में दोनों भाई चले गए और डूब गए सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोर और नाव के माध्यम से दोनों भाइयों की तलाश के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है, एनडीआरएफ की टीम को भी मौके मे बुलाया गया परिवार में कोहराम मचा हुआ है।