शिवपुरी नगर: लोकतंत्र की गरिमा पर 'क्रेन' का प्रहार: शिवपुरी में सरकारी संसाधनों से सजाए जा रहे भाजपा के बैनर-झंडे
शिवपुरी शहर की थीम रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नगर पालिका परिषद शिवपुरी के एक सरकारी वाहन का उपयोग भारतीय जनता पार्टी के झंडे और बैनर लगाने के लिए किया गया। इस पूरी घटना का वीडियो आज शनिवार की सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे हैं।