मंडला: एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत जिले के दो विद्यार्थी नागालैंड भ्रमण के लिए रवाना
Mandla, Mandla | Apr 3, 2026 एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के दो विद्यार्थियों का नागालैंड शैक्षणिक भ्रमण के लिए चयन किया गया है। शुक्रवार को 2 बजे पीएम श्री शासकीय कन्या उमावि महाराजपुर की कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी जूही बरमैया तथा शास उमावि मधुपुरी के छात्र राजकुमार जंघेला को प्रदेश के 32 सदस्यीय दल के साथ भोपाल से हवाई यात्रा के माध्यम से नागालैंड भेजा गया है।