बिजनौर: बिजनौर जिला मेडिकल अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा मरीजों को बाहर की दवाई लिखने के मामले में प्रिंसिपल ने गठित की जांच टीम
Bijnor, Bijnor | Jun 11, 2026 बिजनौर में बुधवार को बाहर से दवाई लिखने का आरोप लगाते हुए तीमारदारों और मरीजों द्वारा डॉक्टर के केबिन में हंगामा किया गया था। इस मामले में आज गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे जिला मेडिकल अस्पताल के प्रिंसिपल ने डॉक्टर एस के डाबरा और डॉक्टर अबू आसिम के खिलाफ जांच टीम गठित की है। जाँच टीम की रिपोर्ट पेश करने के बाद दोनों डॉक्टरों पर कार्यवाही की गाज गिर सकती है