हथुआ: सिवान में इलाज के लिए गई महिला लापता, परिजनों में चिंता का माहौल
मिरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धरनी हाटा गांव की रहने वाली शबनम खातून बीते 15 अप्रैल 2026 को इलाज कराने के लिए सिवान स्थित एक डॉक्टर के पास गई थीं, लेकिन 16 अप्रैल तक वह अपने घर वापस नहीं लौटीं। महिला के अचानक लापता होने से परिजनों में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। परिजनों के अनुसार, शबनम खातून अपने पुत्र फैज़ान के साथ सिवान गई थीं.u