सहसवान: सहसवान से बड़ी खबर, 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से चार भैंसों की हुई दर्दनाक मौत
सहसवान थाना क्षेत्र के ग्राम शुकुल्लपुर से सिरकी जाने वाले मार्ग पर मंदिर के पास 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का जंपर अचानक टूटकर नीचे गिर गया। उस समय वहां चर रही चार भैंसें करंट की चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृत भैंसों में दो भैंसें कृपाल पुत्र सिपटेर सिंह तथा दो भैंसें राजकुमार पुत्र सिपटेर सिंह की बताई जा रही हैं। भैस मलिक के घर कोहराम..