रामगढ़: रामगढ़ में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 2 घायल
Ramgarh, Dumka | Nov 8, 2026 रामगढ़-गुहियाजोरी मार्ग पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर में पिपरा के दिनेश राय और जरुवाडीह के महेंद्र हेंब्रम गंभीर रूप से घायल। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद फूलो झानो मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।