जगदलपुर: जगदलपुर के इंदिरा वार्ड के उपचुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी पर नाश्ता बांटने का आरोप लगाया, निर्वाचन आयोग में की शिकायत
शहर के इंदिरा वार्ड में होने वाला उपचुनाव अब पूरी तरह राजनीतिक प्रतिष्ठा की लड़ाई बनता जा रहा है। तेज गर्मी के बीच वार्ड का सियासी पारा भी लगातार चढ़ता जा रहा है। कांग्रेस ने भाजपा पर मतदाताओं को प्रलोभन देने का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के साथ एक वीडियो भी सौंपा गया है।