विजयनगर: बिजयनगर में विप्र महाकुंभ एवं प्रतिस्थापन समारोह कार्यक्रम में सैकड़ों विप्र बंधुओं का उमड़ा जन सैलाब
बिजयनगर में विप्र फाउंडेशन जोन वन एफ,अजमेर द्वारा आयोजित विप्र महाकुंभ एवं प्रतिस्थापन समारोह कार्यक्रम हजारों विप्र बंधुओ की मौजूदगी में बुधवार को शाम 6 बजे धूमधाम से संपन्न हुआ है।कृषि उपज मंडी में विप्र फाउंडेशन के तत्वाधान में विप्र महाकुंभ का आयोजन किया गया।