हसनपुर: हसनपुर में अज्ञात चोरों के हौसले बुलंद, खेत से बिजली ट्रांसफार्मर का सामान और तेल चोरी
कोतवाली क्षेत्र के गांव चक्की मडिया निवासी पीड़ित किसान कुंवरपाल व परसोती पुत्रगण स्वर्गीय चंद्रपाल सिंह ने बताया कि उनके खेत पर फसल की सिंचाई के लिए बिजली के लिए नंद कूप लगा है, जहां पास में ही बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। 3 जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने नलकूप के ट्रांसफार्मर को उतार कर ट्रांसफार्मर के अंदर का तांबे का तार वह तेल चोरी कर लिया।