बुढ़ाना: फुगाना थाना क्षेत्र के खरड़ मार्ग पर तेज गति से आ रही स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलटी, करीब 10 स्कूली बच्चे हुए घायल
फुगाना थाना क्षेत्र के खरड़ मार्ग पर शुक्रवार को तेज गति से आ रही अनियंत्रित स्कूल वेन, चलती कार में टक्कर लगने से पलट गई। कार पलटने से करीब 10 बच्चे घायल हो गए।सूचना पर पहुंची फुगाना पुलिस ने घायल बच्चों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र शामली पर भेजा। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर गाड़ी को कब्जे में लिया है। फुगाना पुलिस में इस संबंध अग्रिम कार्यवाही की।