बुढ़ाना: अवैध शस्त्र के साथ दो अभियुक्तो को बुढ़ाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
बुढाना पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बुधवार को अवैध शस्त्र के साथ दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त दीपक और अनुज के पास से एक-एक तमंचा और एक-एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है साथ ही एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है बुढ़ाना पुलिस ने अभियुक्तो को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रारंभ की हैं।