बुढ़ाना: किसान भवन सिसौली में मासिक पंचायत का आयोजन, कई राज्यों के किसानों ने लिया भाग
किसान भवन सिसौली में मासिक पंचायत आयोजित की गई जिसमें उत्तर प्रदेश,हरियाणा,राजस्थान मध्य प्रदेश,दिल्ली सहित क्षेत्र के किसानों ने हिस्सा लिया। मासिक पंचायत को संबोधित करते हुए सभी वक्ताओं ने किसानों के विरुद्ध सरकार की मानसिकता को लेकर सवाल खड़े किए सभी ने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून सहित सभी मुद्दों को लेकर हमारी यह लड़ाई सरकार के विरुद्ध ऐसे ही जारी रहेगी।