बुढ़ाना: कसेरवा गांव निवासी होमगार्ड साजिद के घर पुलिस ने चस्पा किया BNS नोटिस, 7 दिनों के अंदर कोर्ट में पेश होने को कहा
मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कसेरवा गांव निवासी होमगार्ड साजिद के घर पुलिस ने BNS (84) नोटिस चस्पा किया है। मान्य न्यायालय के आदेश पर शाहपुर चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार यादव ने गांव में ढोल के साथ पहुँचकर काफी समय से फरार चल रहे होमगार्ड साजिद के घर नोटिस चस्पा किया। वंही फरार होमगार्ड को 7 दिनों के अंदर कोर्ट में पेश होने को कहा है।