बुढ़ाना: जैतपुर गांव में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य अजय बालियान, ग्रामीणों से की मुलाकात
बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के गांव जैतपुर में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य अजय बालियान द्वारा ग्रामीणों से मुलाकात की गई। इस दौरान विभिन्न मुद्दों और योजनाओं को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की। साथ ही गांव में हुए विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया और आकस्मिक निधन होने पर परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान गांव के गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद रहे।