भभुआ: भभुआ नगर प्रशासन ने ठेला दुकानदारों से सख्ती से कार्रवाई करते हुए ₹1500 का चालान काटकर वसूला जुर्माना
Bhabua, Kaimur | Apr 27, 2026 भभुआ नगर प्रशासन ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए ठेला दुकानदारों से 1500 रूपए का चालान काटकर जुर्माना वसूला गया है। आज सोमवार को 11 बजे कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने बताया कि भभुआ एकता चौक पर सड़क पर ही ठेला दुकानदार दुकान लगाकर अतिक्रमण कर दे रहे हैं। जिससे आने-जाने में लोगों की काफी परेशानी हो रही है। इसको लेकर अतिक्रमण हटाया गया है।