चकरनगर: 28 जून से शुरू होगा घर-घर पल्स पोलियो अभियान, स्वास्थ्य कर्मियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
28 जून से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान को लेकर बीडीओ यदुवीर सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे ब्लॉक सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा, एएनएम, सीएचओ एवं स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।