बदायूं: इमलिया गांव के जंगल में गौ तस्करों ने गोवंशीय पशुओं का वध कर अवशेष खेत में फेंके, पुलिस जांच में जुटी
Budaun, Budaun | Jun 29, 2024 शनिवार को बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के इमलिया गांव के जंगल में एक खेत में गौतस्करों ने गौवंशीय पशुओं का वध कर उनके अवशेषों को एक खेत में फेंक दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं आसपास गांव के रहने वाले ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। अवशेषों के पास अवशेषों को काटने वाले उपकरण भी पड़े हुए थे। पुलिस ने गौवंशीय के अवशेषों को एक गड्ढे में दफनाया है।