बदायूं: हुसैनपुर पुख्ता गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, 2 लोग हुए घायल
Budaun, Budaun | Jun 28, 2024 शुक्रवार को बदायूं की उझानी कोतवाली क्षेत्र के हुसैनपुर पुख्ता गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले। जिसमें एक पक्ष के मुनीश पुत्र ओम शंकर तथा दूसरे पक्ष के बबलू पुत्र राजपाल घायल हो गए। दोनों पक्षों के घायलों ने जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। दोनों पक्षों ने उझानी कोतवाली में तहरीर दी।