बदायूं: कबूलपुरा मोहल्ले के खारी कुआ वाली गली में नाली के विवाद के चलते ठेकेदार ने निर्माण कार्य अधूरा छोड़ा
Budaun, Budaun | Jun 28, 2024 बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के कबूलपुरा मोहल्ला खारी कुआ वाली गली का निर्माण कार्य चल रहा था। कि मोहल्ले के एक व्यक्ति द्वारा कहा गया कि वह अपने घर के आगे से नाली को नहीं निकलने देगा। जिसको लेकर पूरे मोहल्ले वालों से विवाद हो गया और फिर ठेकेदार ने निर्माण कार्य को रोक दिया और निर्माण कार्यों को अधूरा छोड़ दिया। जिससे मोहल्ले के लोग परेशान हैं।