निज़ामाबाद: अज्ञात जंगली जानवर ने बकरी के बच्चे को बनाया निवाला, ग्रामीण परेशान हुए
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी मिठाई लाल गौड़ पुत्र बरसाती गौड़ के मढ़ई में बंधे बकरी के बच्चे को बीती रात अज्ञात जंगली जानवर उठा ले गया। घटना के बाद इलाके में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है बताया गया कि जिस स्थान पर बकरी का बच्चा बंधा हुआ था, वहां काफी मात्रा में खून बिखरा मिला था।