गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया सैन्य अस्पताल में आपदा प्रबंधन अभ्यास किया गया, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण पर ज़ोर दिया गया
गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर आपदा प्रबंधन को लेकर एक महत्वपूर्ण अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीटी एसपी गया के नेतृत्व में गया सैन्य अस्पताल परिसर में इस मॉक ड्रिल को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।अभ्यास के दौरान आपात स्थिति से निपटने के विभिन्न पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया।