जगाधरी: हमीदा में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक लड़के को जमकर पीटा, घायल होने पर अस्पताल में कराया गया भर्ती
घायल लड़के ने जानकारी देते बताया कि कुछ समय पहले इनकी उसके भाई से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उनका मामला निपट गया था। लेकिन आज जब वह दोस्त से मिलने जा रहा था तो उसकी लड़कों ने मिलकर की पिटाई कर दी जिसके बाद उसको यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कह रही है।