जगाधरी: मुसिंबल के नीटू राणा की हत्या मामला, दवा की ओवर डोज का इंजेक्शन देकर पत्नी ने ही की थी पति की हत्या
यमुनानगर के मुसिंबल के रहने वाले नीटू राणा का शव 5 जनवरी को गांव महिला वाली के पास खेतों में मिला था और पुलिस ने जब जांच की तो इसमें बड़ा खुलासा हुआ है। नीटू राणा की पत्नी ने ही पति को दवा की ओवरडोज का इंजेक्शन देकर हत्या करवाई है । यह पत्नी अपने प्रेमी के साथ शादी रचाना चाहती थी । फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है