जगाधरी: जगाधरी रोड पर दुकान के बाहर रखे जनरेटर की बैटरी ले उड़े चोर, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद व जांच में जुटी पुलिस
धुंध के चलते रात के समय चोर अपनी कार्रवाई को अंजाम देने में पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहे हैं। जगाधरी रोड पर दुकान के बाहर रखे एक जनरेटर की बैटरी को दो चोर ले उड़े यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। मालिक ने सुबह जब दुकान खोली तो उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की है।