जगाधरी: बुढ़िया में ₹33.12 लाख की लागत से बनने वाली गली का शिलान्यास करने पहुंचे यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा
यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने मंगलवार को बुढ़िया पहुंचकर बुढ़िया वासियों को गली की सौगात दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले काफी समय से यहां के लोग इस गली के निर्माण की मांग कर रहे थे। आज इस गली का शिलान्यास किया गया है जिस पर ₹33.12 लाख खर्च होंगे। गली बनने पर निश्चित ही लोगों को इसका लाभ मिलेगा।