जगाधरी: चोरों ने एक ही रात में शहर के तीन एटीएम को बनाया निशाना लेकिन चोरी करने में रहे असफल, सिटी थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज
यमुनानगर के अलग-अलग क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में तीन एटीएम तोड़े , लेकिन नगदी नहीं लेकर जा सके । इसका एक सीसीटीवी भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। सीसीटीवी में दो चोर नजर आ रहे हैं। पुलिस को किसी बड़े गिरोह का हाथ होने का भी शक है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर इन चोरों की तलाश शुरू कर दी है