राऊ: नरवाई जलाने के खिलाफ जागरूकता रथ रवाना, जन जागरूकता फैलाएंगे, अब होगा स्पॉट फाइन
Rau, Indore | Apr 5, 2025 इंदौर जिले में नरवाई जलाने की परंपरा को खत्म करने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में आज इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने एक जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ किसानों के बीच फसल अवशेष प्रबंधन के उपायों को बढ़ावा देने के लिए काम करेगा, ताकि खेतों और पर्यावरण को नुकसान ना हो। जिसमें अब स्पॉट फाइन की कार्रवाई भी होगी।