राऊ: वनकर्मी पर हमला, टिंबर मार्केट में अवैध लकड़ी कटाई जारी, पांच व्यापारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Rau, Indore | Apr 3, 2025 इंदौर के लकड़ी बाजार टिंबर मार्केट में अवैध रूप से लकड़ी कट कर आने का सिलसिला निरंतर जारी है। जिसके लिए वन विभाग ने एक उड़न दस्ता बनाया है। जिसकी कार्रवाई गत दिनों टिंबर मार्केट में जुनैद नाम के वनकर्मी के द्वारा की गई। जिसमें राजू नाम के टिंबर व्यापारी की अवैध लड़कियां आई थी। जिस पर उसने दस्तावेज मांगे तो राजू ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की थी।