राऊ: साइबर ठगी से बचने के लिए क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, लोगों को रहना होगा सतर्क, इस साल दर्ज हुए 29 मामले
Rau, Indore | Apr 2, 2025 इंदौर क्राइम ब्रांच ने साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों को लेकर एक नई एडवाइजरी जारी की है। क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी ने बताया कि हाल ही में कई लोग साइबर ठगी का शिकार हुए हैं, जिनमें विशेष रूप से माता-पिता को उनके बच्चों के संबंध में धोखा दिया गया। ठगों ने बच्चों के गलत संगत में होने, ड्रग्स के मिलने या गलत हरकतें करने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए हड़प लिए।