राऊ: हरिकृपा कॉलोनी से एक नाबालिग लड़की हुई लापता, पिता ने राऊ थाने में दर्ज कराई शिकायत
Rau, Indore | Apr 4, 2025 इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र के हरिकृपा कॉलोनी में एक नाबालिक लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। फरियादी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी नाबालिक बेटी को किसी अज्ञात आरोपी ने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।