शिवपुरी नगर: शिवपुरी जिला अस्पताल में गार्डों की गुंडागर्दी, पास होने के बाद भी अटेंडर की बेरहमी से पिटाई
शिवपुरी के जिला अस्पताल में सिक्योरिटी गार्डों द्वारा अटेंडर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिला गार्ड समेत चार गार्ड एक अटेंडर के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह विवाद वार्ड में प्रवेश को लेकर हुआ।