अमृत भारत योजना के तहत फतुहा स्टेशन पर स्टेशन के आधुनिकरण का काम कभी काफी धीमी गति से जारी है। इस योजना के तहत फतुहा स्टेशन की उत्तरी दिशा के मुख्य प्रवेश द्वार पर यात्रियों की सुविधा के लिए रैंप बनाया जा रहा है। रैंप बनाने का काम कई महीनो से काफी धीमी गति से हो रहा है।रैम्प बनने से बूढ़े बुजुर्ग यात्रियों को व लगेज ले जाने वाले यात्रियो को काफी सुविधा होगा।