नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिकअप ने मारी ई रिक्शा में जोरदार टक्कर, एक महिला समेत पांच लोग घायल
महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एमजीए कालेज के समीप ई रिक्शा को पिकअप ने टक्कर मार दिया। घटना में ई रिक्शा पर सवार एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सरसौल स्थित सीएचसी भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।