नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की आरोपी की तलाश
महाराजपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव का ही एक युवक नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया। उसके चंगुल से बचकर भागी बालिका ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। आरोप है कि किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।