जानसठ: भोपा गंग नहर पटरी किनारे लापता युवक की तलाश जारी, दबंगों द्वारा मारपीट के भय से कई लोग दौड़े थे, एक कूदने की आशंका
भोपा गंग नहर किनारे मंगलवार दोपहर 3:00 के करीब उस समय हड़कंप मच गया जब मौके पर भारी पुलिस बल गंग नहर किनारे पहुंची जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि बेलड़ा मेले में पहुंचे कई लोगों के साथ कुछ व्यक्ति द्वारा मारपीट की गई जिसमें वह डर के माहौल मे भाग पड़े जिसमे एक युवक जिसका नाम वंश बताया जा रहा है अभी तक नहीं मिला गहरे पानी में कूदने की आशंका