राजपुर: खबर का बड़ा असर: 24 घंटे में प्रशासन हरकत में आया, फर्जी पट्टा मामले की जांच शुरू
बलरामपुर जिले में पब्लिक एप्प की खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है। ग्राम पंचायत करजी में आईटीआई भवन की जमीन पर फर्जी पट्टा और सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोपों को प्रमुखता से प्रसारित किए जाने के महज 24 घंटे के भीतर प्रशासन हरकत में आ गया। कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सीमांकन के साथ पूरे मामले की जांच शुरू क