देहरादून: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड में पुलिस अलर्ट मोड में, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन ने दी जानकारी
बुधवार को शाम 4 बजे पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड में भी उत्तराखंड पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में नजर आ रही है एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन ने देहरादून पुलिस मुख्यालय से जानकारी देते हुए बताया गढ़वाल और कुमाऊं सहित सभी रेलवे स्टेशन बस स्टेशन और भीड़भाड़ वाले स्थान को अलर्ट पर रखा गया है साथी विशेष सुरक्षा बल की तैनाती भी की गई है