देहरादून: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने की कड़ी निंदा
जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को लेकर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कड़ी निंदा की है कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कायरतापूर्ण और मानवता को शर्मसार करने वाला हमला बताया उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस हमले को अंजाम देने वाले आतंकी संगठन की पहचान कर उसे उसके अंजाम तक पहुंचाना चाहिए ।