देहरादून: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने गांधी पार्क से निकाला कैंडल मार्च, पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए गांधी पार्क, देहरादून में सभा व कैंडल मार्च आयोजित किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा की, यह हमला कायरतापूर्ण है और देश को झकझोरने वाला है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.