जहानाबाद: जहानाबाद में चोरों का तांडव, एक रात में तीन घरों से 10 लाख की चोरी, पीड़ितों ने बताई आपबीती
जहानाबाद जिले के कनौली गांव में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाकर करीब 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली। मनोज कुमार, योगेश्वर शर्मा समेत अन्य पीड़ितों के घरों के ताले तोड़कर नकदी, सोने-चांदी के गहने और कीमती सामान चोर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एवं आगे की प्रक्रिया गुरुवार शाम करीब 4 बजे जारी है।