रामपुर: सिविल लाइन क्षेत्र स्थित कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया हुई संपन्न
Rampur, Rampur | Jan 9, 2025 गुरुवार को शाम सात बजे प्रेस नोट के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव के अंतर्गत ज़िला अध्यक्ष व प्रांतीय पार्षद के नामांकन की प्रकृया जिला चुनाव अधिकारी अंजुला माहौर, जिला प्रभारी, चौधरी राजा वर्मा और सह चुनाव अधिकारी बिना भारद्वाज की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। ज़िला अध्यक्ष के 30 व प्रांतीय पार्षद के 13 नामांकन किए गए।