रामपुर: गुरुवार को थाना सिविल लाइन क्षेत्र में चोरी के अभियोग में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Jan 9, 2025 गुरुवार को शाम 5:00 बजे प्रेस नोट के माध्यम से पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 7 जनवरी को थाना सिविल लाइन में चोरी के आरोप में अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई थी। रामपुर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के निर्देश के अनुसार गुरुवार को थाना सिविल लाइन क्षेत्र में चोरी के अभियोग में प्रकाश में आया एक आरोपी को माल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।