रामपुर: ऑल इंडिया दिव्यांग सेवा संगठन के जिलाध्यक्ष ने डीएम कार्यालय में दिव्यांगों की केवाईसी पूर्ण कराने को लेकर दिया ज्ञापन
Rampur, Rampur | Jan 9, 2025 ऑल इंडिया सेवा संगठन के जिला अध्यक्ष ने जिलाधिकारी कार्यालय में दिव्यांगों की केवाईसी कंपलीट करने को लेकर ज्ञापन दिया है। यह ज्ञापन गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे दिया है। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष ने कहा है जिन दिव्यांगों के हाथ की उंगलियां व अन्य चीजों की दिक्कत को लेकर केवाईसी नहीं हो रही है उन लोगों की केवाईसी कंपलीट कराई जाए ताकि उनके अकाउंट में उनकी पेंशन आ सके