रामपुर: अजीतपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने एक पैदल जा रहे बुजुर्ग को मारी टक्कर, बुजुर्ग घायल
Rampur, Rampur | Jan 9, 2025 अजीतपुर चौराहे के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार युवक ने एक पैदल जा रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती है। घटना गुरुवार के शाम 7:30 बजे की बताई जा रही है।घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने सरकारी एंबुलेंस को बुलाया और फिर घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे हैं,जिला अस्पताल में बुजुर्ग का उपचार चल रहा है ।