सिकंदराराऊ: सिकंदरा राऊ जीटी रोड पर स्थित रेलवे फाटक अनुरक्षण कार्य के चलते 14 घंटे रहेगा बंद
सिकंदराराऊ-एटा जीटी रोड पर रेलवे फाटक के अनुरक्षण का कार्य प्रस्तावित है। कार्य के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से फाटक को शुक्रवार सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक वाहनों के आवागमन के लिए बंद रखा जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अनुरक्षण कार्य निर्धारित अवधि में पूरा कराया जाना है, जिसके चलते करीब 14 घंटे तक इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रभावित रहेगा।