अटेर: शहर में चेहल्लुम पर निकला ताजियों का जुलूस, मातम के साथ हजरत इमाम हुसैन को दी गई बिदाई ,पुलिस बल तैनात रहा
Ater, Bhind | Aug 5, 2026 भिण्ड। चेहल्लुम के अवसर पर भिण्ड शहर में मुस्लिम समुदाय ने पूरे अकीदत और धार्मिक श्रद्धा के साथ ताजियों का जुलूस निकाला। कर्बला की जंग में शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की याद में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया।जुलूस हाट बाजार क्षेत्र से शुरू होकर हनुमान बजरिया, गोल मार्केट होते हुए कर्बला पहुंच