पूरनपुर: शारदा नदी के कटान से सैकड़ों किसानों की जमीन नदी में समा गई
पूरनपुर। ट्रांस शारदा क्षेत्र के ग्राम हजारा में शारदा नदी के तेज कटान से सैकड़ों किसानों की उपजाऊ जमीन नदी में समा गई। सूचना मिलने पर भाजपा विधायक बाबूराम पासवान मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। किसानों की गंभीर समस्या को देखते हुए उन्होंने बाढ़ खंड के एक्सियन आशुतोष कुमार और एसडीओ को तत्काल मौके पर बुलाया।